उमरिया के घंघरी ओवरब्रिज पर हादसा – मवेशी को बचाने में अनियंत्रित होकर दीवार पर चढ़ी स्कॉर्पियो

उमरिया जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के घंघरी ओवरब्रिज में अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन ओवरब्रिज के दीवार पर जा चढ़ गया। इसमें व्यक्ति घायल हो गया, उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत रही कि स्कॉर्पियो वाहन पुल से नीचे नहीं गिरा।

रविवार दोपहर में घंघरी ओवरब्रिज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन एमपी 54 सी 1673 सड़क में बैठे मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हटने से गाड़ी ओवरब्रिज पर बनी दीवार पर चढ़ गई। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वाहन उमरिया का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here