सीहोर में पुलिस को मिली सफलता :- सायबर सेल ने 150 से अधिक गुम हुए मोबाइल खोजे, लोगों ने की सराहना

सीहोर में पुलिस सायबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। 150 से अधिक मोबाईल को पुलिस ने खोज निकाला है जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गए या गिर गए थे। यह एक आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे मोबाईल धारकों ने सीहोर पुलिस को मोबाईल खोजने हेतु आवेदन दिये थे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने गुम मोबाईल खोजने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में सायबर सेल टीम का गठन कर उक्त गुम मोबाईल खोजने हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद सायबर सेल टीम ने साल 2020 से अगस्त 2022 तक के गुम मोबाईलों को तकनिकी सहायता से सर्च किया गया।

जिसमें से कुल 154 गुम मोबाईल की खोजबीन कर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई। आज पुलिस कंट्रोल रूम सीहोर में पुलिस अधीक्षक ने सभी 154 गुम मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारको को विधिवत सुपुर्द किया गया। सभी मोबाईल धारकों ने सीहोर सायबर सेल टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सीहोर पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनायें दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here