भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा।

0
83

आगर मालवा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी,सह संयोजक विवेक शर्मा के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सौंलकी, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर,भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेडी,जिला प्रभारी सुनिल रघुवंशी की अनुसंशा पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरिनारायण राठौर ने जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया श्री राठौर ने आगर विधानसभा प्रभारी पारसचंद्र कोठारी आगर, सह प्रभारी योगेश शर्मा कानड और सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रुपनारायण श्रीवास्तव सुसनेर वह सह प्रभारी कैलाश दांगी सोयत, वह तहसील प्रभारी रामेश्वर यादव आगर व सह प्रभारी मनीष शर्मा आगर , शिवपाल सिंह परिहार बडोद वह सह प्रभारी आशीष शर्मा बडोद, प्रभारी मुकेश चौधरी नलखेड़ा वह सह प्रभारी विनय दुबे बड़ागांव, प्रभारी पुरसिंह सिसोदिया सुसनेर वह सह प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह सोनगरा सोयत एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शीतल जैन बडोद, राकेश मारु आगर, मनीष परमार नलखेड़ा, रोहित परमार आगर, चंद्रशेखर शर्मा डोंगरगांव , कार्यालय प्रमुख योगेश शर्मा आगर, लोकेश गुप्ता नलखेड़ा व सह प्रमुख ओमप्रकाश पाटीदार तनोडिया, श्रीराम मालवीय आगर, विजय सिंह बगड़ावत सुसनेर एवं मीडिया प्रभारी अशोक अजमेरा आगर मनोनीत किया है। उक्त घोषणा पर संयोजक राठौर ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे संगठन कार्यों का सुचारू संचालन होकर जनाधार में बढ़ोतरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here