“ग्राम चौपाल पर करें प्राकृतिक खेती की चर्चा” – किसान मोर्चा जिला प्रभारी नाथुसिंह तोमर ने जिला बैठक में दिया मार्गदर्शन

0
78

  • आगर मालवा दुर्गाशंकर टेलर

आगर मालवा। भाजपा किसान मोर्चा मंडल व जिला पदाधिकारियों को भूमि सुपोषण व गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण देगा। विधानसभा क्षेत्र में 500 किसानों को जैविक खेती के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ग्राम चौपालों में प्राकृतिक खेती व सरकार की योजनाओं पर चर्चा कर किसानों को जागरूक करें।
यह बात भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में जिला प्रभारी तोमर ने कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने बताया श्री तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को आत्मनिर्भर भारत के लिए प्राकृतिक खेती अपना ने उन्होंने कहा हमें सरकार की प्रत्येक योजना व कार्य की जानकारी होना चाहिए। प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर करने की योजना पर कार्य चल रहा है। बैठक के प्रारंभ में मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने स्वागत भाषण दिया। भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह यादव ने कहा किसान को आत्मनिर्भर होने के लिए गो आधारित खेती की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। रासायनिक उर्वरकों ने किसानों को कर्जदार बनाया है। आत्मनिर्भर होने पर किसान कर्ज लेने वाला नहीं, कर्ज देने वाला बन जाएगा। शाजापुर भाजपा जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा हमारे हमारे पूर्वज गो आधारित जैविक खेती करते आए हैं। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से 50 हार्सपावर का ट्रैक्टर भी भूमि को जोतते समय धुआं फेंकने लगता है। कैंसर व टीबी जैसी बीमारियां मानव जीवन के लिए खतरा बन गई हैं। हमें जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा। जिला महामंत्री ओम मालवीय ने कहा जिले में भी किसान ऐसे हैं जो गो आधारित खेती के लिए कार्य कर रहे हैं। हमने प्रत्येक गांव में पांच-पांच किसानों की समिति बनाई है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 किसान को जैविक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बैठक में मोर्चा पुर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कांवर मंचासीन थे। संचालन मोर्चा जिला महामंत्री चिंतामण राठौर ने किया व आभार महामंत्री सुरेश बैरागी ने माना।यह जानकारी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश परमार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here