सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर पर भगवान को सवा कुंटल नुक्ति प्रसादी का भोग लगा एवं भव्य महाआरती हुई

0
83

हरसिद्धि चौराहा सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर, शनिचरी अमावस्या के पावन पर्व पर हजारों भक्तों ने लिया दर्शन लाभ

उज्जैन। शनिचरी अमावस्या के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हरसिद्धि चौराहा सूर्य पुत्र शनि देव मंदिर पर मुख्य पुजारी पंडित श्री कैलाश चंद्र जोशी एवं उनके पुत्र दिनेश जोशी कृष्णकांत, राज, नेहाल जोशी द्वारा ब्रह्मा मुहूर्ता से ही प्रभु श्री शनिदेव का तेल अभिषेक हवन यज्ञ आरंभ किया गया। जिसमें सुबह से ही हजारों भक्तों ने तेल अभिषेक एवं हवन यज्ञ आहुति देकर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की शनिचरी अमावस्या का बड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। इस दिन तीर्थ स्थानों पर स्नान ध्यान पूजा पाठ करने से भगवान शनि देव की असीम कृपा भक्तों पर बनती है एवं साढ़ेसाती ढैया के प्रकोप से भक्तों पर आने वाले संकट में प्रभु की कृपा से कष्टों का निवारण होता है। इसी क्रम में न्यायाधीश भगवान शनि देव को सवा कुंटल नुक्ति प्रसादी का भोग लगाकर भक्तों में वितरित की गई व प्रभु की सांध्य महा आरती मंदिर पुजारी गणों एवम भगवान शनि देव के परम भक्त पंडित शुभम पंचोली के माध्यम से की गई। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओ ने महाआरती एवं नुक्ती प्रसादी का लाभ लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here