मान. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भाजपा ने किया पौधारोपण

0
137
प्रकृति का संरक्षण हर मानव का कर्तव्य-श्री विवेक जोशी


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस के पूर्व वीडियो संदेश जारी करके कार्यकर्ता एवं जनता से अनुरोध किया था कि अगर मेरे जन्मदिन पर कुछ देना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की औपचारिकता न करते हुए एक पौधा अवश्य लगावे इसी को ध्यान में रखते हुए नगर भाजपा , किसान मोर्चा व एन जी ओ प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है वृक्ष हमें प्राणवायु देता है एवं वातावरण एवं प्रकृति को भी संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है कड़ी धूप में छांव देने का कार्य हो या फल, वृक्ष हमें कुछ ना कुछ देने का कार्य ही करते हैं इस हेतु प्रकृति का संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है इसलिए सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, सत्यनारायण खोईवाल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मान सिंह चौधरी, प्रकोष्ठ संयोजक धर्मेंद्रसिंह भदौरिया, पूर्व पार्षद राजश्री जोशी, धन्ना शर्मा, नगर उपाध्यक्ष श्री मोहन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here