ग्वालियर में ठांय ठांयः निगरानी शुदा बदमाश को गोली मारी, जमीन विवाद में पथराव और फिर चली गोली, वारदात कैमरे में कैद

0
94

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। गुंडा बदमाशों के खिलाफ सीएम शिवराज (CM Shivraj ) मामा का बुलडोजर चलने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों (Criminal activity) में पूरी तरह अंकुश लग नहीं पा रही है। ताजा मामला ग्वालियर (Gwalior) शहर का है, जहां दो गोली चलने (Firing) की अलग अलग वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार निगरानी शुदा बदमाश को गोली मारी है। संजू पाल नाम के बदमाश को गोली मारी गई है। उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने किशन, काऊ, राकेश और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। घटना झांसी रोड थाना के भूरा होटल में देर रात हुई है। बताया जाता है कि घायल संजू पर भी 19 केस दर्ज हैं।इधर एक अन्य मामले में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग को लेकर विवाद के बाद पथराव हुआ और गोली चली है। घटना नारायण विहार कॉलोनी में कल रात हुई थी। रिपुदमन सिंह त्यागी के मकान पर पथराव और फायर किया गया। पथराव और फ़ायरिंग की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने अभिषेक राजावत, शिवम तोमर, सचिन और वासु पवैया पर केस दर्ज किया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here