UP: बिना तलाक लिए प्रधानाचार्य ने की ममेरी बहन से शादी, भड़की पत्नी ने किया यह काम

0
132

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने प्रधानाचार्य पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुुरु कर दी है।

  • महिला पति समेत अपने सास- सुसुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के चरगांवा की रहने वाली रीना देवी के पति अरविंद गिरी प्रधानाचार्य हैं। पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि पति ने अपनी ममेरी बहन से शादी कर ली है। दोनों से एक बच्चा भी है। वह शादी के बाद से ही मुझे मारते पीटते थे। हम दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। मेरे सास- ससुर भी इसमें शामिल हैं। मेरे पति गोंडा के पुरे देवनाथ गोसाईपुरवा मनकापुर के रहने वाले हैं।

थानाध्यक्ष शाहपुर ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। क्या सच्चाई है यह जानने के लिए मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य मामले में गोरखनाथ पुलिस ने भाई पर बहन से छेड़खानी करने का केस दर्ज किया है। बहन ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में भाई मारपीट व छेड़खानी करता है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here