हेरा फेरी 3 में संजय दत्त को एंट्री से एक्साइटेड हे, सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

इसके दूसरे पार्ट फिर हेरा फेरी ने भी सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में हेरा फेरी 3 के सेट के एक तस्वीर लीक हुई थी जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें ये बताया गया कि मूवी में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इसी विषय पर अब पहली बार सुनील शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सुनील शेट्टी ने की संजय दत्त की तारीफ

इस फिल्म में संजय की एंट्री से सुनील शेट्टी की काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ की। सुनील ने कहा, संजय दत्त की एंट्री से यह फिल्म लोगों को और अधिक हंसाएगी, क्योंकि कॉमेडी को लेकर उनकी समझ अविश्वसनीय है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज इस प्रोजेक्ट में एक और चांद जोड़ देगी। वह इसे दूसरे स्तर पर ले जाएंगे। हम एक शानदार रिश्ता साझा करते हैं और यह स्क्रीन पर भी दिखाई देगा। बता दें कि इससे पहले संजय दत्त ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो यह फिल्म कर रहे हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here