शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

0
29

Aaj Ka Panchang 10 November 2023: 10 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जोकि शनिवार दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 10 नवंबर को शुक्र प्रदोष का व्रत किया जाएगा। साथ ही शुक्रवार को रात 12 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 10 नवंबर को धनतेरस भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

10 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • द्वादशी तिथि- 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी जोकि शनिवार दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी
  • हस्त नक्षत्र- 10 नवंबर को रात 12 बजकर 8 मिनट तक
  • धनतेरस- 10 नवंबर 2023
  • शुक्र प्रदोष का व्रत- 10 नवंबर 2023

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 10:43 से दोपहर 12:04 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:28 से दोपहर पहले 11:50 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:40 से दोपहर 12:03 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:20 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:25 से दोपहर पहले 11:52 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:38 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:30 PM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here