कामधेनु गो अभ्यारण्य में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन

0
40

सुसनेर। एशिया के प्रथम गो अभ्यारण्य सालरिया में अंग्रेजी नूतन वर्ष 2024 के जनवरी माह में 2 जनवरी से 4 जनवरी तक “गाय बचेगी देश बचेगा” शिर्षक पर जिला स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसको लेकर अभ्यारण्य परिसर में तैयारीयां की जार ही है। चित्रकला प्रतियोगिता हेतु सम्पूर्ण अभ्यारण्य परिसर में रंगाई-पुताई की जा रही है। इस प्रतियोगिता में आगर, शाजापुर व झालावाड़ जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों द्वारा गोमाता के आवास के लिए बने आवास(गोष्ठ) की दीवारों पर गो माता से सम्बंधित चित्र बनाये जाएंगे। जिला स्तर पर विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर पर करवाई गई चित्रकला प्रतियोगिता के आधार पर होगा। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थी ही मुख्य प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को भी परितोषित दिया जाएगा व चयनित विद्यार्थियों द्वारा अभ्यारण्य में बनाये गए चित्रों के आधार पर प्रथम आने पर 1100, द्वितीय आने पर 5100 व तृतीय आने पर 3100 रुपये श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को अपने साथ ब्रश व रंग साथ लाने होंगे। साथ ही अभ्यारण्य में होने जा रही एक वर्षीय गो कथा में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय स्तर पर बनाये गए गो माता के सुंदर चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गोसेवा का भाव जाग्रत करना है। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए संचालन समिति के डॉक्टर विक्रम सिंह जमुनिया व गो अभ्यारण्य से पंडित अंकित शर्मा ने क्षेत्र के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सम्पर्क कर उक्त प्रतियोगिता की तैयारी करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here