नगर सतवास में श्री गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

0
62

सतवास न्युज भविष्य दर्पण

श्री गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

    • सतवास – सी. एम. राइज शा. उ. मा. वि. सतवास के सभाकक्ष में श्री गुरु पूर्णिमा पर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। संकुल प्राचार्य आशा जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह के अतिथि शिक्षाविद एवं पूर्व संकुल प्राचार्य गोपालकृष्ण शर्मा, शिक्षाविद श्रीमल पलासिया, प्रकाश सोलंकी, थे। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,आदिकाल से ही गुरु का महत्व बताया गया हे , गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया गया हे। गुरु अपने शिष्य में अपने आपको उतार देता हे और फिर शिष्य के हर अच्छे कार्य में गुरु के दर्शन होते हे। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन संकुल प्राचार्य आशा जोशी ने दिया, कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक शिक्षक मनोज दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक शिक्षक सुरेश रानिया ने किया। कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं ने भी अपने श्रद्धा पुष्प, शब्दों के माध्यम से अर्पित किए। कार्यक्रम में मोहन बैरागी, सुरेंद्र नागेशिया, हीरालाल बर्मन, सलीम खान, महेश भास्कर, तोताराम

      सोनेर, श्री राम चौहान, विनोद मालवीय, सुनील राठौर, मनोज राठौर,प्रमिला कर्मा, ओमप्रकाश साँवले, सावित्री चावले, आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here