साहित्य शिल्पी उपाधि से सम्मानित होंगे शिक्षक एवं गीतकार मनोज दुबे
भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया
सतवास – क्षेत्र के समर्पित शिक्षक और प्रतिभावान फ़िल्म गीतकार मनोज दुबे को, राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में साहित्य शिल्पी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। संस्था साहित्य संगम के द्वारा तिरोड़ी बालाघाट में 26 अप्रेल को आयोजित इस सम्मेलन में मनोज दुबे को यह उपाधि दी जाएगी । इसी के साथ उन्हें सर्व श्री नवल किशोर सिंह पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में साहित्य संगम संस्था के प्रमुख दिनेश देहाती के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा हे,और इसमें देश एवं विदेश के प्रतिभावान साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता हे। उल्लेखनीय हे कि, मनोज दुबे को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार, उपाधियां एवं सम्मान मिल चुके हे।