शनिवार को फिर पांच मरीज:- शारजाह, सिंगापुर से आए युवाओं को कोरोना, उज्जैन में 18 एक्टिव केस

उज्जैन में शनिवार को फिर पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही यहां कोविड के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। ये पांचों मरीजों का अब तक आए मरीजों से कोई संबंध नहीं है। इनमें से दो मरीज शारजाह से आए हैं। दो युवक मुंबई और एक युवती सिंगापुर से लौटी है। पांचों मरीजों को लगातार बुखार व अन्य परेशानी हो रही थी। इसके चलते गुरुवार को सेंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई।

शारजाह से लौटे युवकों की उम्र 23 व 54 वर्ष है। दोनों का वहीं कारोबार है। वे उज्जैन के खाराकुआ क्षेत्र में रहते हैं। दशहरा मैदान निवासी दो अन्य युवक मुंबई से लौटे हैं। वे मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि सिंगापुर में जॉब कर रही 29 वर्षीय एक युवती की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यह युवती ऋषिनगर में रहती है।

आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि 18 में से चार मरीजों को होम आइसोलेट किया है। जबकि 14 का उपचार माधवनगर डिस्पेंसरी में किया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शनिवार को 1174 की जांच –

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1174 संदिग्धों की कोरोना की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट रविवार तक आएगी। इनमें शनिवार को पॉजिटिव आने वाले मरीजों के परिजन ओर कॉण्टेक्ट ट्रेसिंग वाले संदिग्ध भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here