क्रिसमस मनाने फार्म हाउस गए थे सलमान खान ,सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती

दबंग फेम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खानको महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके एक फार्महाउस पर शनिवार को तड़के सांप ने काट लिया। सूत्रों से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलमान को तड़के तीन बजे पनवेल के कामोठे स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

अभिनेता को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया गया है कि सलमान  अभी ठीक हैं। उन्हें जिस सांप ने काटा, वह विषैला नहीं था। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया।

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। जिसके बाद वह यहीं रहकर आराम कर रहे हैं। 27 दिसंबर यानी कल सलमान का बर्थडे है ऐसे में कहना मुश्किल है कि उनके जन्मदिन पर कोई बड़ा सेलिब्रेशन होगा या नहीं।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां तक कि सलमान ने यहां पर खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here