बदमाश का मकान जमींदोज:- तीन बार रासुका काट चुका उज्जैन का बदमाश बंटी कल्याणी के कब्जे का मकान तोड़ा

माधव नगर थाना क्षेत्र के महानंदा नगर में रहने वाले हर्षद उर्फ बंटी कल्याणी नामक बदमाश के अवैध मकान को नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ दिया। बदमाश पर 14 मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल रासुका के तहत जेल में बंद है। उक्त मकान पर भी आरोपी ने कब्जा कर रखा था।

बुधवार की दोपहर में नानाखेड़ा और माधव नगर थाना पुलिस नगर निगम की टीम के साथ महानंदा नगर स्थित बंटी के घर पहुंची। सीएसपी विजय कुमार मीणा ने बताया कि बंटी कल्याणी पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह आदतन अपराधी है।

पूर्व में बंटी कल्याणी पर तीन बार जिलाबदर की कार्रवाई जा चुकी है। आज बुधवार को निगम और प्रशासन की टीम महानंदा नागर के जिस मकान के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची थी वह मकान पार्वती सोनी नामक बुजुर्ग महिला का था। जिस पर बंटी ने 30 वर्षों से कब्जा कर रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here