सर्द हुई उज्जैन की रातें, रात का पारा 10.5 पर पहुंचा, एक दिन में रात का तापमान चार डिग्री गिरा

नए साल के पहले उज्जैन की रातें सर्द …और सर्द होती जा रही हैं। बुधवार की रात का पारा 10.5 डिग्री रहा जो एक दिन पहले 13.5 डिग्री था। हवाएं चलने के कारण दिन व रात के पारे का अंतर 10 डिग्री ही रह गया। गुरुवार को दिन का तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबक उत्तरी भारी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण उज्जैन में सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छंटने व हवाएं चलने से भी तापमान में गिरावट आई है। इसके चलते अगले एक सप्ताह तक शीतलहर का दौर चलता रहेगा।

गुरुवार को मौसम में नमी 90 फीसदी तक पहुंच गई। इस वजह से कोहरा छाया रहा। देर रात में भी इसी वजह से कोहरा छा गया। वहीं दिन में हवाओं की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इस वजह से धूप में भी सर्दी लग रही थी।

आगे क्या –

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी से सक्रिय होगा। इसके दो दिन बाद 5 जनवरी से दोबारा मावठे का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 5 डिग्री या इससे नीचे भी जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here