नव वर्ष पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया।

नव वर्ष पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा ग्वालियर गुना मार्ग पर  2 बजे के करीब हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर परिजन और शुभचिंतक ग्वालियर पहुंच गए।

दर्शन के बाद लौट रहा था परिवार

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा समान निवासी 55 वर्षीय रमेश शर्मा, पत्नी सोमवती, 30 पुत्र शिवाजी शर्मा, 10 वर्षीय सोहम पुत्र रिंकेश शर्मा और 22 वर्षीय रोहित पुत्र पप्पू गुप्ता के साथ उज्जैन दर्शन के लिए निजी कार से गए थे। दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय ग्वालियर गुना मार्ग पर रात 2 बजे के करीब एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार रमेश, रोहित व सोहम की मौत हो गई। शिवाजी और ओमवती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्वालियर पुलिस ने सभी को अस्पताल में भिजवाया। जहां शिवाजी और ओमवती की हालत भी गंभीर बताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here