बंधन बैंक में चोरी करने वाले गिरफ्तार:- गुंडे फहीम बम ने साथियों के साथ की थी वारदात, कबाड़ खाने में 70KG वजनी तिजोरी बेचते समय दबोचा

हाई सिक्योरिटी जोन मालवीय नगर में बंधन बैंक में चोरी करने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक की तिजोरी समेत अन्य सामान बरामद किया है। करीब 70 KG वजनी तिजोरी को बदमाश कार में रखकर ले गए थे। जंगल में जाकर तिजोरी का लॉक तोड़ा।

हालांकि तिजोरी में उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसे में बदमाश तिजोरी का कबाड़ खाने में बेचने पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। चोरी की साजिश गुंडे फहीम बम ने साथियों के रची थी। उसने चोरी करने से एक दिन पहले रात में बैंक की रैकी की थी। फिलहाल, फहीम बम फरार है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली को दो लोग कबाड़ खाने इलाके में अरेरा हिल्स स्थित बंधन बैंक को लेकर बात कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बैंक में चोरी करना कबूला। आरोपियों की पहचान काजी कैंप में रहने वाले शकील (42) और इमामबाड़ा में रहने वाले मुन्ना (38) के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि सर्वत अपार्टमेंट केले वाली मस्जिद के पास रहने वाले फहीम बाम के साथ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। फहीम शहर का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वह पुलिसकर्मी पर भी हमला कर चुका है।

फहीम की कार में रखकर ले गए तिजोरी

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 24 दिसंबर की रात फहीम के साथ उन्होंने बैंक की रैकी की थी। दूसरे दिन 25 दिसंबर की रात 10 बजे बैंक में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सीसीटीवी में पहले कालिख पोती। इसके बाद सिक्योरिटी सिस्टम का कनेक्शन काट दिया। आरोपी कार से आए थे। तिजोरी को भी वे कार में रखकर गांधी नगर इलाके में लेकर पहुंचे। जहां, उसका लॉक तोड़ा। तिजोरी में उन्हें सिर्फ तौल कांटा रखा मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here