62 वर्षीय पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की, कमरे में मिला लहूलुहान शव

सागर के बांदरी थाना के सागोनी गांव में 62 वर्षीय पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, बांदरी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और डॉग स्क्वॉड से मुआयना कराया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

वारदात के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।

आरोपी की तलाश की जा रही है। सागोनी में अशोक चौबे अपने घर के पीछे वाले कमरे में रात को सो रहे थे। सुबह उनका शव कमरे मिला, उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं।

रविवार को ग्रामीणों ने देखा कि पूर्व सरपंच अशोक चौबे घर से बाहर नहीं निकले, तो घर जाकर देखा तो वह अंदर के कमरे में मृत पड़े थे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना बांदरी को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बताया कि अशोक चौबे अपने घर पर अकेले थे, उन्होंने अपने सभी दरवाजे गांव के ही एक लड़के से लगवाए, मेन दरवाजा उन्होंने लगाया और जाकर सो गए। सुबह जब देखा तो घर के अंदर मृत पड़े हुए थे। पीछे छोटी खिड़कीनुमा दरवाजा खुला था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक चौबे करीब 30 साल गांव के सरपंच रहे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। उसके बाद जो भी सरपंच बनता था, वह उनकी सहमति से बनता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here