आगामी बूथ विस्तारक योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगर ग्रामीण मंडल की एक कामकाजी बैठक छोटी माता जी तनोडिया में संपन्न हुई |

0
300

आगर-मालवा ( दुर्गाशंकर टेलर ) – सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष , पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया | भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव द्वारा बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी कार्ययोजना , मंडल विस्तारक एवं आगामी दिनों में मतदान केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की | स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए | जिला महामंत्री ओम जी मालवीय व पीरूलाल जी कलशिया द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया |

इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति , ग्राम केंद्र पालक , संयोजक , मतदान केंद्र विस्तारक एवं मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे | कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नारायण भगाना एवं आभार मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह द्वारा व्यक्त किया गया जानकारी ग्रामीण मंडल मीडिया प्रभारी हरिनारायण यादव ने मालीखेड़ी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here