तांत्रिक ने बीमार महिला से किया रेप:- टोना टोटका कर लकवे के इलाज का भरोसा देकर झांसे में लिया, फिर किया दुष्कर्म

आजाद नगर पुलिस ने लकवाग्रस्त महिला की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला बड़वानी की रहने वाली है। वह लकवे का इलाज कराने इंदौर आई थी। तांत्रिक फिलहाल फरार है।

इंदौर में एक बार फिर झाड़-फूंक के नाम पर रेप का मामला सामने आया है। महिला बड़वानी जिले की रहने वाली है। वह लकवा ग्रस्त है। इसी का इलाज कराने वह आसिफ नाम के तांत्रिक से मिली। TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक तांत्रिक को इलाके में आसिफ बाबा के नाम से जानते हैं। वह टोना-टोटका करता है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे परिचित के माध्यम से जानकारी मिली थी कि आसिफ लकवे का इलाज कर सकता है। वह परिवार के कुछ लोगों के साथ रविवार को आजाद नगर इलाके में पहुंची थी। तांत्रिक क्रिया करने के लिए महिला के परिजन को बाहर भेजा। इसके बाद उसके साथ रेप किया। तांत्रिक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसने तांत्रिक के निकलने के बाद घटना परिजनों को बताई।

मामले में मंगलवार को परिवार थाने पहुंचा। तांत्रिक पर केस दर्ज कराया। पुलिस आसिफ का रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here