पारा 4.5 डिग्री; लगातार तीसरा सीवियर कोल्ड डे 17 व 18 को मावठे के आसार

0
196


जिला अस्पताल के बाहर सोए ये लोग उन मरीजों के परिजन हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं। कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए वे सड़क किनारे बने फुटपाथ पर किराए के बिस्तर का सहारा ले रहे हैं। फोटो अशोक मालवीय।

  • अलर्ट- 16 को पश्चिमी विक्षोभ आने से अगले तीन दिन हल्की बारिश की आशंका4.5

अरब सागर से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार-बुधवार की रात इस साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। चौबीस घंटे में पारा 3.9 डिग्री गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही बुधवार लगातार तीसरा सीवियर कोल्ड डे रहा। इसकी वजह तापमान में सामान्य से 7.5 डिग्री की गिरावट रही।

जीवाजी वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। अलसुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में तेज धूप भी निकली। शाम ढलने के साथ ही सर्द हवा चलने लगी। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार 16 जनवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है।

आगे क्या : दो दिन इसी तरह रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार को मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। शनिवार से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। 17, 18 को भी मावठा गिरने के आसार हैं। उसके बाद 22, 23 जनवरी को अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here