गुरुवार को खजराना गणेश के दर्शन:- नीले रंग के वस्त्रों से हुआ लंबोदर का आकर्षक श्रृंगार,चांदी पात्र में लगाया मिठाई का भोग

खजराना गणेश मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते है। गुरुवार को भी सुबह से भक्तों के आना शुरू हो गया। भगवान गणेश का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह भगवान का अभिषेक पंचामृत से कर शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। गणेश जी और रिद्धि-सिद्धि को नीले रंग के वस्त्र पहनाए। गुलाब, गेंदा और सफेद रंग के फूलों से बनी पुष्प माला पहनाई। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया भगवान को चांदी के पात्र में विभिन्न प्रकार की मिठाई का भोग अर्पित किया गया। भगवान के सिंहासन को भी फूलों से सजाया गया। खजराना गणेश मंदिर वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। यहां दूर-दूर से भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। खास बात यह है कि खजराना गणेश मंदिर परिसर में ही 33 मंदिर ओर है, जिनके दर्शन करने भी भक्त आते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here