देवास में पतंग लूटते वक्त बिल्डिंग से गिरा युवक, गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती

देवास में एक युवक को कटी पतंग लूटना महंगा पड़ गया। पतंग लूटने के दौरान छत से गिरने वाला युवक जिदंगी के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। युवक शुक्रवार को मकर संक्रांति पर पतंग लूटने के लिए बिल्डिंग की छत पर चढ़ा था।

इसी दौरान शेड टूटने से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग उसे गंभीर घायल अवस्था में देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी स्थिति को देखकर प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रैफर किया। जहां उसकी हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय मुखर्जी नगर निवासी चेतन भास्कर शुक्रवार को मकर संक्रांति पर शाम करीब 6 बजे मुखर्जी नगर में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान कटी पतंग को लूटने के लिए वह एक गार्डन की बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान शेड टूटा और वह नीचे फर्श पर गिर गया।

आसपास के लोग दौड़े। बिल्डिंग के गेट का ताला तोड़ा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल गए, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ताला लगा था, लेकिन युवक बिल्डिंग के पीछे सीढ़ियों से किसी तरह से छत पर पहुंचा गया, लेकिन इस दौरान शेड का कुछ हिस्सा टूटने की वजह से नीचे बिल्डिंग के अंदर ही गिर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here