भोपाल में होटल के सामने से महिला को किया अगवा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भदभदा स्थित होटल ताज के बाहर से बीती रात 10:20 बजे महिला कर्मचारी काम कर बाहर निकली। मेन रोड पर आते ही उसे जीप सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया। पीडि़ता ने शोर मचाया,आरोपित मारपीट कर उसे लेकर फरार हो गए।

इसी बीच लड़की के अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं आरोपी पीडि़ता को पिपलिया पेंदे खां बागसेवनिया स्थित घर ले गए। जहां गाड़ी से उतरते ही महिला ने जमकर शोर मचाना शुरु कर दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हुए तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। बाद में फरिया दिया ने थाना कमला नगर पहुंचकर अपहरण मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपितो को गिरफतार कर जीप को जब्त कर लिया। मुख्य आरोपित महिला का पूर्व पति बताया जा रहा है।

कमला नगर थाने के एसआई अनिल कुमार ने बताया कि पंपापुर निवासी 27 वर्षीय महिला होटल ताज में हाउस कीपिंग का काम करती है। एहसान नगर करोंद में रहने वाले शाहबाज से उसकी शादी हुई थी। कुछ ही समय बाद टूट गई और दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद से ही आरोपी उसे दोबारा साथ रहने के लिए धमका रहा था। बीती रात 10:20 बजे पीडि़ता काम कर घर के लिए निकली थी। तभी होटल ताज के बाहर से शाहबाज व उसके दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर कोकता निवासी सलीम ने उसे जीप से अगवा कर लिया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ में मारपीट की। लड़की की चीख पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्चिंग शुरु की, इस बीच आरोपी पीडि़ता को लेकर फरार हो चुके थे। लड़की ने पुलिस को बताया कि शाहबाज का एक भाई पिपलियापेंदे खां में रहता है। वह उसे लेकर वहीं पहुंचे थे, गाड़ी से उतरते ही उसने शोर मचाना शुरु किया तो लोग एकत्र हो गए। जिससे घबराकर दोनों आरोपित भाग गए। बाद में लोगों ने पुलिस को कॉल कर लड़की को पुलिस के हवाले किया। बागसेवनिया पुलिस की मदद से युवती कमला नगर पुलिस के पास पहुंची। वहां आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने देर रात ही दोनोंआरोपित को गिर तार कर लिया है। सोमवार दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here