जबलपुर में भेड़ाघाट के बुथो में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भेड़ाघाट के बूथ में पहुंचे। जहां उनके स्वागत में कार्यकर्ता उमड़े। वे सुबह 11 बजे भेड़ाघाट के लम्हेटाघाट बायपास युवा मोर्चा ने स्वागत किया।

चौकीताल पर बूथ समितियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखने मिला। इसके पश्चात धुआंधार में नर्मदा पूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भेड़ाघाट नगर परिषद आडिटोरियम बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बूथ विस्तारक के रूप में बूथ समितियों के सत्यापन कार्य को संगठन एप के जरिए सत्यापित किया। दोपहर दो बजे भेड़ाघाट आडोटोरियम हाल में पन्ना समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे वार्ड नं. पांच के अच्छेलाल आदिवासी के निवास पर अल्पाहार करेंगे। सायं 4 बजे बीएलए एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। सायं 5.30 बजे कमलपुष्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठजन विद्यासागर दुबे भेड़ाघाट, सुखराम पटेल मगरमुहा, धीरज पटेल मंडल अध्यक्ष मगरमुहा, शारदा प्रसाद दुबे से बंधा पहुंचकर भेंट करेंगे।

रानीताल में पौधरोपण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर आगमन पर संभागीय कार्यालय रानीताल में पौधरोपण किया। उन्होंने नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी।प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान सभी पदाधिकारियों को बूथ विस्तार योजना में डटकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि निरंतर हम मतदाताओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित करे ताकि आत्मीयता बढ़े। उन्हें भाजपा से जुड़कर एक परिवार जैसी अनूभूति होनी चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, लीविश पटेल, आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here