ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने से सोया तेल में पुनः नरम

सोया तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने और प्लांटों द्वारा सोया तेल के दामों में आंशिक कटौती किए जाने से खुले बाजार में सोया तेल की कीमतों में मंदी रही।

सोमवार को सोयाबीन तेल 5 रुपये टूटकर 1225-1230 रुपये प्रति दस किलो रह गया। दरअसल, सोमवार को देशभर की मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़कर 1 लाख 35 हजार बोरी के करीब दर्ज की गई। इसमें से मध्यप्रदेश में आवक 60 हजार बोरी की रही। आवक बढ़ने से सोयाबीन की कीमतों में भी करीब 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। प्लांट खरीदी भाव 6400 से 6525 रुपये प्रति क्विटंल रह गए। दूसरी ओर विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों के चलते केएलसी बढ़कर बंद हुई। चीन और अमेरिकी बाजार में तेजी से भी केएलसी को सहारा मिला है। इंडोनेशिया ने एक्सपोर्ट के लिए 75:25 अनुपात फाइनल किया जिसके अनुसार उत्पादन का 75 फीसदी एक्सोपर्ट किया जा सकता है। उत्पादन का 25 फीसदी स्टॉक लोकल खपत के लिए रखना होगा।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1320-1340, मुंबई मूंगफली तेल 1320, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1225-1230, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1190-1195, मुंबई सोया रिफाइंड 1230, मुंबई पाम तेल 1190, इंदौर पाम 1265, राजकोट तेलिया 2100, गुजरात लूज 1300, कपास्या तेल इंदौर 1205 रुपये।

तिलहन : सरसों 7800 से 8000, रायड़ा 6700 से 6900, सोयाबीन 6000 से 6350 रुपये क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 51800 से 52500 रुपये टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 6525, महाकाली 6450, लक्ष्मी 6400, कास्ता 6350, रुचि 6425, धानुका 6500, एमएस नीमच 6475, पचोर 6500, प्रकाश 6450 व सिवनी 6550, शांति 6500 रुपये।

कपास्या खली( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव : इंदौर 2100 देवास 2100, उज्जैन 2100, खंडवा 2075, बुरहानपुर 2075, अकोला 3150 रुपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here