एक वृक्ष, एक जीवन समान! आज सीएम श्री चौहान ने मध्य प्रदेश के पहले एवरेस्ट विजेता के साथ किया पौधारोपण

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, CM शिवराज सिंह द्वारा ‘One Plant A Day’ के तहत पौधारोपण की मुहिम चला रहे हैं और वे समय निकाल कर हर दिन एक पौधा जरूर लगा रहे हैं।

आज CM शिवराज ने स्मार्ट पार्क में दो पौधे लगाए है।

सीएम ने स्मार्ट उद्यान में लगाया करंज और बादाम का पौधा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज भोपाल के स्मार्ट उद्यान में प्रदेश के पहले एवरेस्ट विजेता भगवान सिंह के साथ करंज और बादाम का पौधा लगाया, इस अवसर पर सीएम ने नागरिकों से पौधरोपण कर धरती की सेवा करने एवं धरा और जीवन को समृद्ध बनाने की अपील की।

मिली जानकारी के मुताबिक भगवान सिंह ने 19 मई 2016 को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया था। भगवान सिंह द्वारा मध्यप्रदेश के खेल विभाग का झंडा भी एवरेस्ट पर फहराया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए प्रसन्नता का विषय कि भगवान सिंह भोपाल के तात्या नगर स्टेडियम में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग भी देते हैं। वह साइकिल ग्रुप के सदस्यों के साथ साफ-सफाई अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

सीएम ने ट्वीट कर कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- एवरेस्ट विजेता भगवान सिंह लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, साथ ही साइकिल ग्रुप के सदस्यों के साथ साफ-सफाई व पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। आपसे भी आग्रह है कि पर्यावरण संरक्षण में हरसंभव योगदान दीजिये।

पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है : मुख्यमंत्री

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है। वृक्ष देवता बन कर हमारी रक्षा करते हैं, मैंने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है, इससे प्रोत्साहित होकर बहुत लोगों ने भी ऐसा करने का प्रण लिया है। आज अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो आप भी अपने आसपास पौधे लगायें, पेड़ों की रक्षा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here