भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमेय शर्मा की स्वागत रैली आज


 
उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा उज्जैन नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष अमेय शर्मा की स्वागत रैली 31 जनवरी 2022 सोमवार दोपहर 12.30 क्षीरसागर स्टेडियम से प्रारंभ होगी। 
भाजयुमो नगर जिला उज्जैन के मीडिया प्रभारी राहुलसिंह बैस के अनुसार भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमेय शर्मा सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन पूजन करेंगे। पश्चात रैली के रूप में क्षीरसागर स्टेडियम से कुश्ती एरीना, क्षीरसागर घाटी, नईसड़क, एटलस चौराहा, फव्वारा चौक, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, माधव कॉलेज, चामुण्डा माता चौराहा, फ्रीगंज ओवरब्रिज, ग्रांड होटल, टावर चौक, शहीद पार्क ढक्कन वाला कुआं स्थित भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पहुंचेंगे। लोकशक्ति भवन भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमेय शर्मा का वरिष्ठ नेताओं की उपिस्थति में आत्मीय अभिनंदन, स्वागत किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles