युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अध्यक्ष है……पं.अमेय शर्मा नवनिवयुक्त भाजयुमो अध्यक्ष ने सम्मान समारोह में जताया संगठन का आभार

0
172

उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता मोर्चा अध्यक्ष है। कार्यकर्ताओं के सहयोग, वरिष्ठजनों के आशीष और संगठन के विश्वास से ही मुझे यह दायित्व मिला है। मैं सभी का आभारी हूं एवं इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरते हुए मोर्चा के माध्यम से ‘‘हर बूथ-बनाएंगे मजबूत’’ अभियान चलाकर भाजयुमो उज्जैन को प्रदेश में शिखर स्थान दिलाने हेतु संकल्पित रहूंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर जिला उज्जैन के नवनियुक्त अध्यक्ष पं.अमेय शर्मा की नियुक्ति उपरांत भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन, मुुंज मार्ग उज्जैन पर आयोजित सम्मान समारोह में पं.अमेय शर्मा ने उक्त उद्गार व्यक्त किये।
भाजयुमो नगर जिला उज्जैन मीडिया प्रभारी राहुलसिंह बैस के अनुसार पं.शर्मा की नियुक्ति से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत रैली निकाली। क्षीरसागर स्टेडियम, उज्जैन से आरंभ हुई स्वागत रैली को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षीरसागर से नईसड़क, एटलस चौराहा, फव्वारा चोक, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, कालिदास काॅलेज, चामुण्डा माता चौराहा, फ्रीगंज ओवरब्रिज, ग्रांड होटल, टाॅवर चौक, शहीद पार्क होकर मुंज मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का मार्ग में 70 से अधिक स्वागत मंचो से भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में विधायक एवं पूर्व मंत्री पारसचन्द्र जैन ने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। मोर्चा के ऊर्जावान युवाओं के परिश्रम से ही बूथ पर भाजपा सशक्त हो रही है।
भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने उद्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। जो संगठन के प्रति निष्ठा रखकर परिश्रम करता है वो शीर्ष पर अवश्य पहुंचता है। कार्यक्रम में मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर महामंत्री त्रय विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र भारती, नगर पदाधिकारीगण अमित श्रीवास्तव, मुकेश यादव, मोहन जायसवाल, आनंदसिंह खिंची, विशाल शर्मा, रितेश जटिया, जगदीश पांचाल, राकेश पण्ड्या, अमेय आप्टे, जयंतराव गरूड़, दीपक बैरागी, सुनील शर्मा आदि सहित सैकड़ो नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन गौरव पटवा ने किया। आभार शुभम यादव ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here