नाबालिग बनी मां:- प्यार का झांसा देकर रिलेशन बनाने वाले युवक पर केस दर्ज, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

कोतवाली थाना टीआई आशुतोष सिंह राजपूत।

शमशाबाद क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के मां बनने का मामला सामने अाया है। झिरी गांव की रहने वाली लड़की काे प्रसव पीड़ा हाेने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पुलिस ने बताया कि विदिशा के झिरी गांव में रहने वाली नाबालिग मां बनी है। गांव के ही रहने वाले संजू नामक युवक ने पहले नाबालिग काे अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ रिलेशन बनाए। तबीयत खराब होने पर पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संजू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here