सागर में अंडरब्रिज हादसे के घायल की आपबीती मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, साथियों ने हमें निकाला बड़े साहब की मौत हो चुकी थी

0
147

हादसे की आपबीती घायल दीपक कुशवाहा ने बताई।

सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज बन रहा है। नीचे बेस लगभग तैयार हो चुका था। हम बॉक्स डालने वाले ही थे। अचानक से मिट्टी की दीवार एकदम से भरभरा कर गिर गई। नीचे खड़े तीन लोग पूरी तरह दब गए। इनमें बड़े साहब और सुखराम साहब भी थे। मेरे शरीर का थोड़ा हिस्सा भी दब गया था। साथी मजदूरों ने मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। घटना में बड़े साहब की मौत हो गई। घटना के कुछ देर पहले ट्रैक से मालगाड़ी निकली थी।

खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती दीपक कुशवाहा इस हादसे में घायल हुए हैं। रेलवे के चीफ सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीपीडब्लूआई रामसहाय मीना (45) निवासी मेड़ी सवाई माधौपुर (राजस्थान), सीनियर इंजीनियर पीडब्लूआई सुखराम अहिरवार (49) निवासी कटनी की मौत हो गई। सुमरेरी के दीपक (26) के अलावा मजदूर देवेंद्र लोधी (36) और शेरसिंह कुशवाहा (26) निवासी सुमरेरी घायल हुए हैं। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।

घटनास्थल पहुंचे रेल अफसर, जांच शुरू
घटनाक्रम की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह से अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ट्रैक के पास खोदे गए गड्ढे को मिट्टी से भर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here