उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने वसंत विहार में श्रीराम मन्दिर में जन-भागीदारी से निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया

0
118

उज्जैन । उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार प्रात: 13 फरवरी को वसंत विहार कॉलोनी में श्रीराम मन्दिर परिसर में जन-भागीदारी से निर्मित कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति सच्चे मन से अच्छे काम करता है तो निश्चित ही सबका सहयोग अपेक्षित रहता है। उन्होंने वसंत विहार कॉलोनी के विकास मंच में किये जा रहे जन-भागीदारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में सिंहस्थ के अलावा भी बहुत सारे विकास कार्य किये जा रहे हैं, चाहे सड़कों का काम हो या रेल का या उद्योग खोलने का या भगवान महाकाल मन्दिर का विस्तारीकरण हो।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली साइंस सिटी उज्जैन में बनेगी। उज्जैन को विज्ञान की नगरी से भी जाना जायेगा। सर्प उद्यान को और बेहतर विकसित किया जायेगा। नई शिक्षा नीति देश में पहले मध्य प्रदेश में लागू की गई है। विक्रम विश्वविद्यालय में लगभग 150 से अधिक कोर्स खोले गये हैं। इसी तरह मेडिकल डिवाइस भी खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि इन्दौर से उज्जैन तक मेट्रो ट्रेन का प्रयास भी तेजी से चल रहा है। उज्जैन में आईआईटी की सेटेलाइट ब्रांच खोली जायेगी। इस अवसर पर सेवा निवृत्त डॉ.रमणसिंह सिकरवार ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव निरन्तर शहर को विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है और आगे भी विकास के नये आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर श्री परेश कुलकर्णी, वसंत विहार कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, महिला, पुरूष आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here