शाजापुर में दो पक्षों में विवाद:तेज बाइक चलाने से मना किया, तो युवक ने दोस्तों के साथ शादी वाले घर में किया पथराव

0
193

शाजापुर के अयोध्या बस्ती निवासी संतोष कुशवाह बेटी की शादी थी। घर में नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक लड़का तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर निकला। लड़के को तेज गति से मोटरसाइकिल ना चलाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद लड़के के परिजन और समुदाय के लोग इकट्ठा होकर शादी वाले के घर पहुंचे और पथराव कर दिया।

देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कलेक्टर एसपी, एडीएम, एसडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटनाक्रम में एक युवक घायल हुआ है, पुलिस ने अभी 3 लोगों को राउंडअप किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here