महाशिवरात्रि-महामहोत्सव:ब्राह्मण समाज के 18 हजार घर, हर घर पर 21 दीपक लगेंगे, विश्वकर्मा समाज अपने घाट को रोशन करेगा

0
159

महाशिवरात्रि के महामहोत्सव में समाजों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। भास्कर के आह्वान पर सामाजिक, व्यापारिक और सार्वजनिक संगठनों द्वारा बैठकें आयोजित कर महामहोत्सव में शहर की सजावट और दीप प्रज्ज्वलन में भागीदारी तय की जा रही है। महाशिवरात्रि महामहोत्सव में भागीदारी के लिए भास्कर ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों, गलियों, चौराहों और प्रतिष्ठानों की सजावट करें और शाम को दीप प्रज्जवलित कर पूरे शहर को रोशन करें।

इस अभियान में शामिल होते हुए अभा ब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारी तथा विभिन्न उप वर्गों के पदाधिकारी तथा महिला इकाई, तीर्थ इकाई सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के सक्रिय सदस्यों की बैठक गोपाल धाम में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शिवरात्रि महापर्व पर दिव्य महाकाल भव्य उज्जैनी कार्यक्रम, कोरोना महामारी में मृत परिजनों की विधिक कानूनी सहायता अभियान, ब्रह्म शक्ति आशीर्वाद संपर्क यात्रा को लेकर मंथन हुआ। उज्जैन सीमा में निवासरत सभी 18000 ब्राह्मण परिवार 1 मार्च की शाम 7 बजे से अपने घरों पर 21 दीपक लगाकर दीप उत्सव में शामिल होंगे। किसी एक प्रमुख स्थान पर उपस्थित होकर उत्सव मनाएंगे। बैठक में कोरोना महामारी में मृत्यु पर परिवारों को विधिक सहायता दिलाने, मार्च में ब्रह्म शक्ति आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

11 विद्यार्थियों का चयन कर सम्मानित करेंगे

संभागीय अशासकीय शाला संगठन कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भास्कर अभियान में सभी स्कूल सदस्य शामिल होंगे। संगठन में शामिल सभी 150 विद्यालय अपने विद्यालय में बच्चों को 27 एवं 28 फरवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रेरित करेंगे वह अपने घरों पर दीपक लगाएं एवं परिसर में रंगोली बनाएं। श्रेष्ठ 11 विद्यार्थियों का चयन कर सम्मान किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष एसएन शर्मा, शिवनारायण शर्मा, दिनेश राज शामिल थे।

मंदिर और घाट पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे

श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर कार्तिक चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाएगा। जगदीश पांचाल के अनुसार इसके लिए पांचाल समाज धर्मशाला में बैठक हुई। अध्यक्षता देवनारायण पांचाल ने की। दीपोत्सव समिति के जगदीश पांचाल के आह्वान पर सभी ने महाशिवरात्रि महामहोत्सव मनाने का संकल्प लिया।

मंछामन वाटिका में मनेगा महामहोत्सव

श्री मंछामन गणेश विकास समिति बैठक में महाशिवरात्रि महामहोत्सव के लिए कॉलोनी वासियों को प्रेरित करने व गणेश मंदिर के साथ वाटिका में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दीपक लगाने का निर्णय लिया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई जाएगी तथा उत्सव आयोजित किया जाएगा।

घर पर तैयार किए पौधे, शिवरात्रि पर बांटेंगे

​​​​​​​अर्पित गोयल अनंत शिवरात्रि के दिन 101 पौधे का निशुल्क वितरण कर पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश देंगे। उन्होंने यह पौधे स्वयं ने घर की छत पर नर्सरी में वेस्टेज प्लास्टिक बॉटल में तैयार किए हैं।

मंदिर और घाट पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे

श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर कार्तिक चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर महाशिवरात्रि का पर्व मनाएगा। जगदीश पांचाल के अनुसार इसके लिए पांचाल समाज धर्मशाला में बैठक हुई। अध्यक्षता देवनारायण पांचाल ने की। दीपोत्सव समिति के जगदीश पांचाल के आह्वान पर सभी ने महाशिवरात्रि महामहोत्सव मनाने का संकल्प लिया।

मंछामन वाटिका में मनेगा महामहोत्सव

​​​​​​​श्री मंछामन गणेश विकास समिति बैठक में महाशिवरात्रि महामहोत्सव के लिए कॉलोनी वासियों को प्रेरित करने व गणेश मंदिर के साथ वाटिका में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दीपक लगाने का निर्णय लिया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई जाएगी तथा उत्सव आयोजित किया जाएगा।

घर पर तैयार किए पौधे, शिवरात्रि पर बांटेंगे

​​​​​​​अर्पित गोयल अनंत शिवरात्रि के दिन 101 पौधे का निशुल्क वितरण कर पर्यावरण को शुद्ध करने का संदेश देंगे। उन्होंने यह पौधे स्वयं ने घर की छत पर नर्सरी में वेस्टेज प्लास्टिक बॉटल में तैयार किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here