8 किलोमीटर की गति से चली हवा, बादलों की वजह से दिन में ठंड महसूस नहीं हुई

0
155

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। रविवार रात को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। सोमवार को दिन का तापमान भी सामान्य स्तर पर आ गया। यह 28.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य आंका गया। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। 18 फरवरी तक तापमान में इसी तरह वृद्धि होती रहेगी। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद ठंड फिर लौट आएगी। रात का तापमान 10 डिग्री तक गिर जाएगा। सोमवार को दिनभर उत्तर-पूर्वी हवा चलती रही, लेकिन बादल होने से हलकी सी उमस भी महसूस होती रही।

इस कारण तापमान में उछाल आया। मौसम विभाग का मानना है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक भी जा सकता है। जितनी तेजी से तापमान आगे बढ़ेगा, शाम होते-होते उसमें गिरावट भी उतनी ही तेजी से आएगी। 18 के बाद फरवरी खत्म होने तक ठंड असरदार रहेगी। अभी तापमान भले ही बढ़ रहा है, लेकिन अलसुबह और रात के वक्त हलकी ठंड महसूस हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here