नियमित रूप से जारी है शहर की सफाई व्यवस्था

0
118

उज्जैन: शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु निगम अमला अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। सफाई व्यवस्था के साथ ही सर्वेक्षण गाईड लाईन अनुसार साफ सफाई, उद्यानों का संधारण, पथ प्रकाश व्यवस्था का संधारण एवं शहर के सौन्दर्यीकरण के साथ साथ नागरिकों को प्रेरित किये जाने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
शहर के समस्त 54 वार्डाे में सफाई व्यवस्था हेतु नियुक्त वार्ड नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से अपने वार्डाे का निरीक्षण किया जाकर सफाई व्यवस्था पर नियंत्रण रखे जाने के साथ ही उद्यानों के रखरखाव, पथ प्रकाश व्यवस्था का संधारण, पेयजल व्यवस्था इत्यादि निगम से संबंधित सुविधाओं पर भी नजर रखी जा रही है। नागरिकांे को सफाई व्यवस्था हेतु प्रेरित किये जाने हेतु निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मैनेजमेंट एवं ओम सांई विजन द्वारा घर घर जाकर नागरिकांे को गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक रखने, गीले कचरे से खाद बनाने, कचरे को कलेक्शन वाहन में डालने की समझाईश दिये जाने के साथ ही अपने घर, क्षेत्र, वार्ड एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ ही सर्वेक्षण में पूछे जाने वाले सवालो की जानकारी देते हुए सकारात्मक जबाव देने की अपील की जा रही है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों द्वारा घर घर जाकर गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक प्राप्त किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन वाहन निर्धारित समय अनुसार संचालित हो रहे है या नहीं इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here