एक्टिवा गैस की टंकी और तेल की निकाली झांकी

0
147

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के दिशा-निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में चल रहे घर चलो घर-घर चलो अभियान में बुधवार को महाराज वाडा कार्तिक चौक और दौलत गंज सर्राफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर पर एक्टिवा ,गैस की टंकी, तेल को रख झांकी निकालकर प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर नारे एवं दुकान-दुकान घर-घर पहुंचकर 15 महीने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताई।

कार्यक्रम संयोजक मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी, दौलतगंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाला, महाराज वाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित श्रवण शर्मा ने बताया कि बुधवार को ट्रैक्टर पर एक्टिवा गैस की टंकी, तेल के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर नारे व मध्यप्रदेश की 15 महीने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की तख्ती सहित गांधी टोपी के साथ कांग्रेस के तिरंगे झंडे को लेकर भाजपा सरकार की पोल खोलते हुए प्रदर्शन किया है। महंगाई के खिलाफ व 15 महीने की कांग्रेस सरकार के कामकाज के पर्चे घर घर दुकान दुकान पर बाटे।कार्यकम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here