दिग्विजय सिंह ने पत्नी को श्रद्धांजलि दी, लिखा- आशाजी ने मुझे राजनीति में सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी आशा सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- ‘आज मेरी स्वर्गीय पत्नी आशाजी की पुण्यतिथि है। मेरे और बच्चों के जीवन को संवारने में उनकी भूमिका ने मुझे राजनीति में तत्पर रहने के लिए सदैव प्रेरित किया। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त रखा। उनके निधन के बाद से मैं अपना जन्मदिन (28 फरवरी) नहीं मनाता। सभी शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे इसे उत्सव का रूप न दें। फिर भी यदि वे चाहते हैं तो सादगी से अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करें। निर्धनों को भोजन कराएं।’ दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का 27 फरवरी 2013 की शाम 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। कैंसर से पीड़ित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here