कोरोना पॉजिटिव हुई श्रुति हासन, पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी

देश भर में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। अब जानकारी आ रही हैं कि अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

पॉजिटिव हुई श्रुति हासन

अभिनेत्री ने अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। श्रुति ने अपने पोस्ट में लिखा, सभी को नमस्कार एक जरूरी नहीं पर एक मजेदार अपडेट। सभी सुरक्षति उपयों के बावजूद मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हो गई हूं और बहुत जल्दी वापस आने का इंतजार कर रही हूं। सभी का धन्यवाद, जल्द ही मिलते हैं। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर फैंस और कलाकार कमेंट कर उनके जल्द ही स्वास्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

श्रुति हासन फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह कमल हासन की बेटी है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि काफी वायरल भी होती हैं। श्रुति हासन अपने फैंस से भी इंटरेक्ट करती है। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवा रखी है। श्रुति हासन ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here