अकोदिया मंडी में स्वागत कार्यक्रम – भाजपा प्रदेश मंत्री बनने पर क्षितिज भट्ट का किया स्वागत, बोले-कार्यकर्ताओ के सम्मान में हर पल खड़ा रहूंगा

अकोदिया मंडी में कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर पल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। पार्टी ने मुझे योग्य समझ कर जो दायित्व दिया है उसका मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। उक्त बातें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट ने अकोदिया भाजपा मंडल के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश मंत्री भट्ट को भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने श्री श्रृंगारपुर बालाजी महाराज का चित्र भेंट किया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार व साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा, जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, खाम सिंह यादव, अजय राठी, अनिल शर्मा, मनीष परमार,अशोक कुशवाह,आयुष चांडक, नितेश चौहान, महेश चंद्रवंशी, मनोज जैन, सुरेंद्र ठाकुर, जालम खत्री, माखन राजपूत, अंशु राजपूत, कैलाश सोनी, देवेंद्र मेवाड़ा, संतोष मेवाड़ा, राजू मेवाड़ा, प्रकाश राठौर, पवन परमार, बाला गुर्जर, पवन धनगर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here