कातिल पत्नी ने कसाइयों से करवाए लाश के टुकड़े – इंदौर पुलिस से बोली- मुझे हत्या का गम नहीं; बेटे ने की थी हाथ-पैर काटने में मदद

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में ड्राइवर की हत्या के मामले में रूह कंपा देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला ने पति की हत्या करवाने के बाद बड़े बेटे और दो कसाइयों से शव के टुकड़े कराए थे। इसके बाद धड़ को घर के पास दफना दिया। हाथ और पैर जंगल में फेंक दिए। पुलिस ने धड़ बरामद कर लिया था, लेकिन हाथ-पैर बरामद नहीं कर पाई है। बता दें, करीब 20 दिन पहले ट्रक चालक कृष्णा उर्फ बबलू की उसकी पत्नी सपना उर्फ सोनू (40) ने हत्या कर दी थी। दोनों कसाइयों से महिला के अवैध संबंध थे।

आरोपी महिला और उसका बेटा रिमांड पर है। पुलिस ने कसाई रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि देव गुराड़िया के नजदीक जंगल में शरीर के दूसरे अंग फेंके हैं। पुलिस को सर्चिंग में खून से सनी प्लास्टिक की थैली तो मिली, लेकिन शरीर का कोई अंग बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ में महिला ने कहा कि उसे घटना पर कोई अफसोस नहीं है। हत्या नहीं तो और क्या करती।

देवास की मस्जिद में छिपे थे दोनों कसाई

लाश को काटने वाले कसाई रिजवान और भय्यू देवास के समीप टोंककला स्थित मुरसुदा मस्जिद में छिप गए थे। पुलिस आने की सूचना के बाद खिलचीपुर की ओर भागे थे। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी। फिर पुलिस ने रिजवान के बड़े भाई को बुलाकर उसे फोन लगवाया। जैसे ही बताए हुए पते पर रिजवान और भय्यू पहुंचे, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को निकाला था दफनाया हुआ शव

  • 5 फरवरी को आरोपी महिला सपना ने दाल-बाटी बनाई और दाल में नींद की पांच गोलियां मिलाकर पति को खिलायी। सोते ही रिजवान और भय्यू ने उसे मार डाला। हाथ-पैर काटकर बोरों में भर दिए थे। इस काम में उसके बेटे ने भी मदद की थी।
  • सपना ने 6 फरवरी को पड़ोसियों को बताया कि वह कुमेड़ी कंकड़ जा रही हैं। उसने बबलू के धड़ को प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया और बर्तन ऊपर रख दिए। सेप्टिक टैंक की मरम्मत के बहाने छह फीट गहरा गड्ढा खोदा जाने के बहाने मजदूरों को बुलाया गया। सपना ने धड़ को बोरे में डाल कर गड्ढे में डाल दिया और नमक के साथ दफन कर दिया।
  • आरोपियों ने बबलू के बेटे प्रशांत की मदद से हाथ-पैर काटकर देव गुराड़िया के जंगलों में फेंके थे। कसाइयों से सपना के अवैध संबंध थे। इसी वजह से वह कुछ दिन पहले ही परिवार सहित दूसरी जगह रहने आई थी। पुलिस ने 25 फरवरी(शुक्रवार) को मृतक का धड़ गड्ढे से बरामद किया था

भाई ने शादी के बाद बना ली थी दूरी

बताया जा रहा है कि कृष्णा उर्फ बबलू को उसके भाई प्रवेंद्र ने मुखाग्नि दी। सपना से शादी के बाद कृष्णा ने प्रवेंद्र से दूरी बना ली थी। कृष्णा का 19 साल का बड़ा बेटा प्रशांत भी हत्या में शामिल था। हालांकि, पुलिस छोटे नाबालिग बेटे से भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here