महाशिवरात्रि पर्व पर ब्राह्मण समाज की दीप दर्शन यात्रा संपन्न !

0
354

उज्जैन राम घाट पर एक ही स्थान पर 13 लाख वर्ल्ड रिकॉर्ड दीप उत्सव एवं संपूर्ण शहर में 21 लाख दीप उत्सव के दर्शन यात्रा संपन्न शिवरात्रि महापर्व पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सिद्धवट मंदिर भैरव गढ़ पर सायंकाल 6:00 बजे एकत्रित होकर सरयू पारी ब्राह्मण समाज इकाई व तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी गणों के साथ सिद्धनाथ तीर्थ पर मां शिप्रा का पूजन एवं चुनरी ओढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ कि गई इसके पश्चात मंगलनाथ मंदिर मंगलनाथ के महंत पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती द्वारा आयोजित दीप उत्सव एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष उपाध्याय पुजारी अंगारेश्वर द्वारा आयोजित अंगारेश्वर महादेव दीप उत्सव पश्चात अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई एवं पुजारी दीप उत्सव संयोजक श्रीमती राहुल रत्ना व्यास द्वारा ब्राह्मण समाज महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ध्वनि शर्मा प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रादेशिक महिला इकाई पदाधिकारियों के आत्थिय में आयोजित सांदीपनि आश्रम स्थित कुंड पर दीप उत्सव मैं तथा भैरव गढ़ रोड स्थित 3 परशुराम आश्रमों दीप महोत्सव पश्चात योगेश शर्मा के मित्र वृंदा धाम स्थित आश्रम पर दीप उत्सव पश्चात गढ़कालिका रोड कुचेरा भैरव मंदिर पिपली नाका स्थित पुजारी सपन गुरु व्यास द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव नीलकंठ महादेव मंदिर एवं गुमानदेव हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित चंदन गुरु व्यास द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह के पश्चात अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तीर्थ इकाई उज्जैन एवं रामघाट तीर्थ पुरोहित महासभा एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ सर्वश्री पंडित गौरव उपाध्याय यश जोशी वेद प्रकाश द्विवेदी अमृतेश त्रिवेदी योगेश हाड़ा के तत्वावधान में रामघाट दीप उत्सव पश्चात टावर पर आयोजित मुख्य समारोह में होते हुए मृत्युंजय धाम रमण त्रिवेदी जी के मृत्युंजय महाकाल मंदिर पर भगवान मृत्युंजय महाकाल के दर्शन कर समापन हुआ यात्रा में सुरेंद्र चतुर्वेदी पंडित विनय कुमार ओझा पंडित शैलेंद्र द्विवेदी वीरेंद्र त्रिवेदी दिनेश रावल योगेश शर्मा अनिल शुक्ला रामगोपाल शर्मा देवेंद्र दुबे दीप नारायण पांडे स्वामी नारायण पांडे शिवनारायण शर्मा गोपाल द्विवेदी शिव शंकर शर्मा लाला शर्मा अमित मिश्रा रामेश्वर जोशी बंटी शर्मा अभिषेक दुबे गोपाल शर्मा शांतिलाल व्यास संजय दिवटे हेमंत शास्त्री स्वप्निल शास्त्री राजेंद्र बिल्लो रे अजय त्रिवेदी आदि पदाधिकारी गण शामिल हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने उज्जैन में निवासरत सभी 18000 विप्र ब्राह्मण परिवार सहित उज्जैन के सभी धार्मिक श्रद्धालु गणों का सभी समाज जनों का जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश सरकार सहित दीप उत्सव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी भक्तों सहित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया का एवं विशेषकर उन 13000 वॉलिंटियर्स जिन्होंने दीप प्रज्वलन करने में अपनी मां की भूमिका अदा की ऐसे सभी महानुभावो का आभार व्यक्त किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here