उज्जैन में 14 साल की लड़की को रेप के बाद पत्नी की तरह रखा, विरोध किया तो चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया

उज्जैन के एकता नगर में एक युवक ने नाबालिग से लगातार रेप कर पत्नी की तरह रहने पर मजबूर किया। विरोध करने पर पीड़िता के चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया। केस दर्ज होने पर सोमवार को पुलिस ने पकड़ा, तो उसने ब्लेड मार कर खुद का गला काट लिया। मामले में नीलगंगा पुलिस कार्रवाई कर रही है।

एकता नगर का संदीप कुशवाह ने 14 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब दो महीने तक उसके साथ रेप करता रहा। परिजनों ने समाज के होने और बदनामी बचने के लिए दोनों की शादी करना तय कर रिपोर्ट नहीं की। बावजूद संदीप लड़की से मारपीट करने लगा। उसने आठ दिन पहले गर्म तेल डाल लड़की का चेहरा भी जला दिया। उसने सोमवार को लड़की को फिर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। इस पर लड़की ने थाने पहुंचने पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस संदीप को पकड़कर थाने लाने लगी, तो उसने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here