महिला पुलिस ने चौराहों पर संभाला मोर्चा, महिलाओं को सिखाए यातायात के नियम, फूल भी दिए

विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को चौराहों पर महिला पुलिस तैनात रहीं। उन्होंने ड्राइव कर रहीं महिलाओं को ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने महिला चालकों को फूल भी दिए।

महिला दिवस पर सुबह से सभी चौराहों पर महिला अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहीं। एसपी राजेश चंदेल भी चौहारों पर पहुंचे और महिला पुलिस का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकानाएं भी दी। ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चला रहीं महिलाओं को फूल भेंट कर विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

सूबेदार नीतू अवस्थी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर महिला पुलिस को शहर की व्यवस्था को बनाए रखने का जिम्मा दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को महिला चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे वह अपने घर परिवार में जानकारी को आदान-प्रदान कर परिवार के सदस्यों को यातायात के प्रति जागरूक कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here