आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर महासंघ ने धरना प्रदर्शन किया

0
133

उज्जैन। आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर महासंघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में भोपाल में उज्जैन जिले की करीब 500 आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 मार्च को धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर महासंघ की प्रान्तीय महामंत्री श्रीमती सुमन आंजना पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर की उचित मांगों को निराकरण करने का आश्वासन दिया। भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय मंत्री नीलिमा चिपोटे ने अध्यक्षता की तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी.सिंह ने भी संबोधित किया। श्रीमती वंदना जोशी, सीमा परमार, गायत्री शर्मा, संगीता सोलंकी, रूपाली सोनी विशेष रूप से उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here