अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया एवं सीधा प्रसारण दिखाया गया

0
144

उज्जैन। जन शिक्षण संस्थान उज्जैन के द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी छात्रावास दशहरा मैदान क्रमांक 1 में किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि राजपूत डायरेक्टर वरदान बायोटेक प्रा.लि. एवं डॉ. सीता शर्मा थे। विशेष अतिथि राखी मैडम कस्तूरबा गांधी छात्रावास वार्डन आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च का दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। डॉ. सीता शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से महिलाओं ने अपने हक के लिए की थी। बाद में इसे संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की। ये महिलाएं ही हैं जो हमें अपने हक के लिए लड़ना सिखाती हैं। आज के दिन महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। संस्थान की निदेशक अनिता सक्सेना ने संस्थान के बारे में जानकारी दी एवं उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान निरक्षर नवसाक्षर एवं रूडीमेन्ट्री या स्कूल छोड़ चुकी महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य करता है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के इसी क्रम में सभी हितग्राही को दिल्ली में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं द्वारा डिजाइनर ड्रेस तैयार कर फैशन शो कार्यक्रम किया गया। इसके अंर्तगत महिलाओं द्वारा अपने बच्चों की ड्रेस तैयार कर साथ ही पार्लर की महिलाओं द्वारा मेकअप कर स्टाइलिश ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं ने कई सांस्कृतिक एवं देश भक्ति गानों पर नृत्य एवं गायन की। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों ने प्रशिक्षण के दौरान वस्त्र एवं आभूषण तैयार कर प्रदर्शनी लगा कर उनका विक्रय हितग्राही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड प्रमाण एवं प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिए गए। ये सभी हितग्राही ग्रामीण एवं गरीब बस्तियों के थे, जिनको कभी भी मंच नहीं मिलता है। वे स्टेज पर प्रस्तुति करके इनके चेहरे पर इस कार्यक्रम के दौरान छलकती हुई खुशी देखने योग्य थी।
कार्यक्रम में अपनी परेशानियां छोड़कर महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की बारिश एवं नृत्य कर फॉग उत्सव मनाया गया। संचालन दिलीप सिंह चावड़ा ने किया। कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी अनिता पंवार, वीणा वादिनी, कुलदीप सिंह देवड़ा, निलेश बौरासी, नाथूराम वर्मा, सुनील कछोटिया प्रशिक्षक एवं 120 से अधिक हितग्राही शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here