जैविक खेती ही करेगी जहर मुक्त कृषि उत्पादन

रासायनिक उर्वरकों एवं दवाओं का जरूरत से ज्यादा उपयोग हम सभी के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। हमारे किसान अपनी मेहनत के उत्पादित जहरीली फसल को उपभोग में ला रहे हैं।

जैविक खेती ही जहर मुक्त कृषि उत्पादन कर सकता है। जैविक खेती ‘कल लागत अधिक मुनाफा” के सिद्धांत के पर आधारित है। एक दिवसीय जैविक खेती के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उक्त विचार सुनील धगट सचिव सहयोग नर्मदे समिति जबलपुर ने किसानों के समक्ष रखे।

क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र जबलपुर के क्षेत्रीय निदेशक डा. अजयसिंह राजपूत ने कृषकों को जैविक खेती फायदे एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। डा. सरिता यादव व रमेश महावर ने जैविक खेती में प्रयोग किये जाने वाले खाद एवं कीटनाशकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में शक्ति महिला संघ के सीईओ नरेन्द्र सिंह परिहार, साक्षी कंसुमरने उपस्थित किसानों को आश्वत किया कि साक्षी संस्था द्वारा जैविक उत्पादों को खरीदा जाएगा। कृषकों द्वारा पूछे गए सवालों एवं समस्याओं का निराकरण डा. राजपूत, डा. यादव व धगट ने किया। अंत में कृषकों को जीवामृत बनाकर बताया गया। अजीत श्रीवास्तव ने समिति द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका ने किया। इस अवसर पर कृषक संतोष राय, भोला बरमन, राजेन्द्र सिंह, जुगराज सिंह, निखिल साहू सहित करीब 60 कृषक उपस्थित रहे।

पनागर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : स्थानीय शासकीय कला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता ‘मेरा वोट मेरा भविष्य है, ताकत एक वोट की” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जबलपुर जिला मतदाता जागरूकता समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित वीडियो निर्माण, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, गीत एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मतदाता जागरूकता समिति के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं की विस्तार से जानकारी दी। डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव ने वीडियो निर्माण, डा. पीके अग्रवाल ने पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता ओर नुपूर निखिल देशकर ने ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं उसकी सुचिता, पारदर्शिता की जानकारी दी। डा. रश्मि सिंह ने क्विज प्रतियोगिता संबंधी विद्यार्थियों के प्रश्नों, शंकाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने ईवीएम मशीन पर नकली मतदान (डेमो) के माध्यम से ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं मतदान की प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डा. पीके जैन की अध्यक्षता में हुआ, वहीं संयोजन का कार्य महाविद्यालय ईएलसी क्लब द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here