‘घर छोड़कर ना जाओ’ अभियान के तहत बच्चों की जागरूकता क्लास

घर छोड़कर जाने से बच्चों को रोकने के लिए विशेष अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। पुलिस शासकीय स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक कर रही है। उन्हें समझाया जा रहा है कि घर छोड़कर जाने का एक छोटा सा निर्णय उनका जीवन नष्ट कर सकता है।

बच्चो को अपराध के बारे में भी पुलिस के द्वारा जानकारी दी जा रही है। पुलिस खासतौर पर बालिका सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए अभियान चला रही है। बच्चों को महिला अपराधों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

इंदौर पुलिस के द्वारा बालिका सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे घर छोड़ के न जाओ अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस थाना चंदन नगर की टीम थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल सिरपुर चंदन नगर पहुंची। टीम द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एवं महिला अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी परेशानी आदि के कारण घर छोड़कर जाने का एक छोटा सा गलत निर्णय, किस प्रकार जीवन को नष्ट कर देता है जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होता है तथा छोटा सा गलत निर्णय किस प्रकार माता-पिता के जीवन भर के सपनों को खत्म कर देता है और आपको इस प्रकार की पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं से घेर लेता है।

समझाया गया तथा उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जिस प्रकार हम वर्चुअल दुनिया में आभासी लोगों से जुड़े जा रहे हैं उसका भी कहीं ना कहीं अंत दुखद ही देखने में आ रहा है इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें एवं अच्छी तरह पढ़ाई कर अपने भविष्य की ओर एक अच्छे जीवन की तरफ आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करने के साथ ही कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस के विभिन्न कर्तव्यों सामुदायिक पुलिसिंग, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, हार्ड कोर पुलिसिंग की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की इस महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान प्रदान करती हुई एक शार्ट वीडियो क्लिप शक्ति को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में बनाया गया। इसमें पिछले वर्ष में इंदौर पुलिस की विभिन्न महिला पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए पुलिस के कार्य व सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका निभाते हुए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here